2 जनवरी भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एवं राज्य मंत्री उत्तराखंड भगवत प्रसाद मकवाना के नेतृत्व में सैकड़ो अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महानगर भाजपा कार्यालय देहरादून से एकत्र होकर कांग्रेस द्वारा निरंतर भाजपा के वरिष्ठ
नेताओं के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार के विरोध में कांग्रेस का लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया तथा कांग्रेस पार्टी के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से विचलित होकर कांग्रेस कुछ लोगों की आड़ लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय दलित नेता दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन जिनके नेतृत्व में भाजपा निरंतर मजबूत हो रही है श्री अजय कुमार जी की छवि खराब करने हेतु अंकिता हत्याकांड में बिना साक्ष्य प्रस्तुत किये उनके नाम सम्मिलित करने की भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कड़ी निंदा करता है । मकवाना ने कहा कि दो लोगों की आपस की ऑडियो पर बातचीत को वीडियो के माध्यम से प्रचारित करके सनसनी फैलाने वालों को एस आईं टी और पुलिस को अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए यदि उनकी बात में दम है। हिट एंड रन वाली स्थिति उत्पन्न करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की छवि धूमिल करने के प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे ऑडियो में जो नेता VIP का नाम ले रहा है वह बाद में स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दूसरे पक्ष द्वारा बनाई गई ऑडियो को AI द्वारा निर्मित ऑडियो बता रहे हैं ।इसलिए इस ऑडियो वीडियो की फॉरेंसिक जांच होना आवश्यक है। संत शिरोमणि रविदास विश्व महापीठ के संबंध में काफी समय से श्री दुष्यंत गौतम और सुरेश राठौड़ के बीच विवाद भी सभी को पता है। लेकिन कांग्रेस अंकिता हत्याकांड का जिस प्रकार राजनीतिकरण कर रही है वह उचित नहीं है। 2027 के विधानसभा को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की घटिया राजनीति से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि सत्य की हमेशा जीत होती है। धामी सरकार ने अंकिता हत्याकांड में पूरी तत्परता और प्रभावी तरीके से कार्रवाई कराई जिसका परिणाम है कि मुख्य आरोपियों को कम समय में ही आजीवन कारावास की सजा माननीय न्यायालय द्वारा दी जा चुकी है फिर भी यदि कोई दोषी है तो एस आईं टी अथवा पुलिस को जिसके पास भी साक्ष्य हैं वह उपलब्ध कराए कानून अपना कार्य करेगा चाहे कोई कितना ही भी बड़ा अपराधी हो कानून सबके लिए समान है केवल सनसनी और अराजकता का वातावरण फैलाकर उत्तराखंड के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों की भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कड़ी निंदा करता है।
पुतला दहन करने वालों में भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सुरेंद्र घेल महानगर अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश राजोरिया प्रदेश कार्यालय प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा राजीव राजौरी, नीतू वाल्मीकि पूर्व पार्षद, योगेश घाघट, पार्षद, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष मदन वाल्मीकि पूर्व महा नगर उपाध्यक्ष विशाल बिरला वरिष्ठ भाजपा एवं श्रमिक नेता, विशाल अनंत पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अनुसूचित जातिमोर्चा मोती राम भाजपा कार्यालय सह प्रभारी, अनिका छेत्री पूर्व महानगर मंत्री अनीता वाल्मीकि कृष्णा चौहान, गौरव चौहान पूर्व महानगर मंत्री मनोज खैरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष वाल्मीकि युवा मोर्चा अशोक अशोक कुमार कमल कनौजिया पूर्व महानगर मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा दौलत मकवाना प्रदेश महामंत्री वाल्मीकि मोर्चा बॉबी कुमार जिला अध्यक्ष वाल्मीकि युवा मोर्चा, राजेंद्र मचल मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अनिल कुमार मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अमन कुमार पूर्व मंडल, महामंत्री गौतम विनोद घाघट मीडिया प्रभारी डालनवाला मंडल भाजपा सुनील कुमार मेहंदी, संयम कुमार आईटी प्रमुख महानगर अनुसूचित जातिमोर्चा, l राजीव चौहान महानगर कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, निखिल पर्चा, आर्यन, अनिल कुमार,
सतपाल जाटव विक्रम टॉक मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा मोहम्मद शाहिद राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, राहुल वाल्मीकि गौतम संजय खरे, बबलू शुभम राजोरिया विवेक बिरला, मयंक मिश्रा, एवं सैकड़ो महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
