संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा “सामाजिक समरसता” के रूप में मनाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री खजनदास दीप प्रज्वल करके कार्यक्रम की शुरुआत की एवं
बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी के बारे में विस्तार से बताया राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अध्यक्ष उत्तराखंड में सफाई मजदूर संघ के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद भगवान ने बाबा साहब के बारे में विस्तार से लोगों को बताया की किस प्रकार बाबा साहब ने अपने जीवन में संघर्ष किया और एक मुकाम हासिल किया जयंती के उपलक्ष में उत्तराखंड दर्जा राज्य एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार उत्तराखंड राज्य परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा एवं राज्य मंत्री दर्जाधारी बलजीत सोनी को सम्मानित किया जाएगा मोर्चा के समस्त सदस्यों से अपील की गई कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण करेंगे माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वागत के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे l कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला ने की l
कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भारत भूषण राष्ट्रीय महासचिव विशाल बिरला उपाध्यक्ष राजेश राजोरिया राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सोढ़ी राष्ट्रीय सचिव के के रंजन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी प्रदेश सचिव दिनेश चमन प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री दौलत मकवाना प्रदेश उपाध्यक्ष अनिका छेत्री प्रदेश सचिव अनीता देवी युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज खैरवाल वरिष्ठ महामंत्री राजेंद्र मंचल प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम टॉक प्रदेश प्रवक्ता काजल सूद प्रदेश महामंत्री संयम कुमार मोर्चा

जिला अध्यक्ष अशोक कुमार युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी कुमार एवं निखिल पार्चा अजय राजौरी सुखनंदन शुभम कुमार आदि उपस्थित रहे l
