13 दिसंबर
उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं निरंतर आठ बार के विधायक रहे स्व० हरबंस कपूर की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में करीब 200 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ l
हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा जीएमएस रोड़ स्थित एक होटल में श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया l उपराखंड सरकार में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने स्व कपूर को श्रधांजलि अर्पित की और अपने संबोधन में स्व कपूर को एक जन नेता बताया और कहा कि वह जमीन से जुड़े हुए नेता थे और बिना भेदभाव के कार्य करते थे l इसी तरह उनकी धर्मपत्नी कैंट क्षेत्र की माननीय विधायक सविता कपूर भी बिना भेदभाव के जनसेवा एवं विकास कार्य कर रही हैं l उन्होंने विश्वास जताया कि स्व हरबंस कपूर के पुत्र अमित कपूर भी कपूर परिवार की ख्याति को अवश्य सुरक्षित रखेंगे क्योंकि वह भी सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभा रहे हैं l दूसरी ओर स्व कपूर की पुण्य तिथि के अवसर पर प्रेमनगर सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किये गए l श्रधांजलि सभा में भाजपा के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी श्रधा सुमन अर्पित किये l
