
22 फरवरी को मंगला देवी स्कूल, इ. सी. रोड़ में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे l कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक प्रवीण गुप्ता, सह संयोजक ऋषभ मल्होत्रा , पार्षद रवि कुमार गोलू, राहुल लारा, आशीष रावत, अंशु चावला, उमानरेश तिवारी और अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ l कार्यक्रम के विशेष आकर्षण बजरंग दल के हिन्दू सम्राट विकास वर्मा द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ,श्री टपकेश्वर महादेव डमरू मंडल द्वारा शिव नृत्य डोल वादन रहे जिसने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए l
देशभक्ति से परिपूर्ण और हिन्दू धर्म से सम्बंधित आकर्षक झाँकियां भी प्रस्तुत की गई l एवं संघ के वक्ताओं ने बताया कि संघ बने हुए 100 वर्ष पूर्ण हुए हैं शहर के 100 वार्डों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं संघ के बारे में बताया
कार्यक्रम में आचार्य गिरीश चंद्र सेमवाल, पंडित वाचस्पति डिमरी, पंडित राम अचल त्रिपाठी, पंडित विशाल मिश्रा, पंडित ललितमोहन त्रिपाठी, गुलशन कुमार, आलोक चतुर्वेदी का विशेष सहयोग रहा l आयोजन में मनुज गौतम, तनुज गौतम, अनिल रस्तोगी, प्रमोद शर्मा, नंदू बिष्ट, अनुराग गोयल, जितेंद्र राजौरी, राजीव राजौरी, मनोज पटेल, राजेश बहल और अश्वनी पुंडीर मौजूद रहे l कार्यक्रम के पश्चात् भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

