29 जनवरी
सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल *“सनातनी सेना”* नामक एक सामाजिक संगठन का औपचारिक गठन किया गया। इस संगठन की स्थापना धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने के लक्ष्य से की गई है।
सनातनी सेना के संस्थापकों ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण हेतु धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा, वहीं दूसरी ओर समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए सेवा कार्य भी करेगा। संगठन द्वारा भविष्य में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सनातनी सेना का उद्देश्य किसी के विरोध में कार्य करना नहीं है, बल्कि सनातन मूल्यों के आधार पर समाज में सद्भाव, सेवा भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। युवाओं को राष्ट्र, धर्म और समाज सेवा के लिए प्रेरित करना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है इस मौके पर सनातनी मनोज पटेल , राहुल गुप्ता , नीरज , राजीव राजौरी,तनुज गौतम शर्मा ,शुभम कुमार, अरुण गोयल, मनुज गौतम , महेश गुप्ता,
डा. लक्ष्मी नारायण, रवि कुमार , प्रमोद शर्मा , दिनेश चमन , जितेंद्र राजौरी, विशाल अनंत, मनोज कुमार ,सोनी रावत , डा. सुशील दीवान, विनोद घाघट, जितेंद्र सिंह , अमित राजौरी, अजय राठौर, वेद प्रकाश मुहर, गगन , अजय राजौरी , सचिन ,आदि सनातनी मौजूद रहे !
स्थानीय नागरिकों एवं सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि सनातनी सेना धार्मिक चेतना के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक सशक्त और प्रेरणादायक भूमिका निभाएगी।
